Magazine website header

रचनाः प्रो. सुधांशु कुमार शुक्ल
तिथिः 11 जून 2021
श्रेणीः  समाचार

रचना परिचयः

9 जनवरी, 2020 को भारतीय राजदूतावास वारसा, पोलैंड में भारतीय दूतावास और साउथ एशियन विभाग, प्राच्य विद्या संकाय के संयुक्त तत्वावधान में विश्व हिंदी दिवस का आयोजन किया गया।

पोलैंड में विश्व हिंदी दिवसः संयुक्त राष्ट्र की भाषा बनने की आशा

- प्रो. सुधांशु कुमार शुक्ल

9 जनवरी, 2020 को भारतीय राजदूतावास वारसा, पोलैंड में भारतीय दूतावास और साउथ एशियन विभाग, प्राच्य विद्या संकाय के संयुक्त तत्वावधान में विश्व हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। समारोह में डॉ. बी. एल. गौड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने हिंदी की लगातार बढ़ती माँग और बाज़ार की भाषा होने के कारण इस भाषा को संयुक्त राष्ट्र की दूसरी भाषा बनने पर आशा व्यक्त की।

इस अवसर पर साउथ एशिया विभाग, प्राच्य विद्या संकाय के डीन ने अपने विचार व्यक्त किए। संकाय की प्रो. दानुता स्ताशिक ने हिंदी की आवश्यकता तथा विश्व हिंदी दिवस मनाने के उद्देश्य को विस्तार से समझाया। प्रो. सुधांशु कुमार शुक्ल ने भारतीय संविधान के बारे में बताया। विश्वविद्यालय में हिंदी पढ़ रहे छात्रों ने भाषण, गीत, कविता, नृत्य प्रस्तुतियाँ और नाटिका का मंचन किया। मंच का संचालन प्रो. सुधांशु कुमार शुक्ल ने किया।

विश्व हिंदी समाचार
अन्य रचनाएँ: